शिक्षा: जीवन का अमूल्य सहचर
![]() |
| बी के भारतीय प्रधान शिक्षक, कन्या प्राथमिक विद्यालय |
दिनांक 28 फरवरी 2026
शिक्षा जीवन का सबसे विश्वसनीय और स्थायी साथी है। संसार में परिस्थितियाँ, लोग और संसाधन बदल सकते हैं; साथ छोड़ने की संभावना हर संबंध में बनती है, किंतु हमारा ज्ञान और शिक्षा ही वह आधार है जो जीवन के प्रत्येक संघर्ष, प्रत्येक कठिनाई और हर भयावह परिस्थिति में हमारे साथ दृढ़ता से खड़ा रहता है। शिक्षा न केवल हमें मार्गदर्शन देती है, बल्कि कठिन डगर पर सुरक्षा कवच का कार्य भी करती है।
हमारे विद्यालय में शिक्षण का उद्देश्य केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं है। यहाँ बच्चों को प्रतिदिन विविध गतिविधियों, प्रयोगात्मक शिक्षण, खेल-कूद तथा रचनात्मक क्रियाकलापों के माध्यम से सीखने का अवसर प्रदान किया जाता है। इन माध्यमों से बच्चों में जिज्ञासा, आत्मविश्वास और सीखने के प्रति स्वाभाविक रुचि का विकास किया जाता है।
इसके साथ ही हम बच्चों के नैतिक विकास एवं संस्कार निर्माण पर विशेष बल देते हैं। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक छात्र केवल शैक्षणिक ज्ञान में दक्ष न हो, बल्कि वह समाज में एक जिम्मेदार, अनुशासित और संस्कारी नागरिक के रूप में भी विकसित हो।
हमारा विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है, ताकि वे आत्मनिर्भर, सृजनशील और उज्ज्वल भविष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ अग्रसर हो सकें।
✍️बी.के. भारतीय
(एमबीए, डीएलएड, पीएचडी स्कॉलर)
प्रधान शिक्षक
कन्या प्राथमिक विद्यालय
गोबरही टोला, Saran, बिहार

