बाल दिवस 2025: बच्चों ने लेख और खेल कूद में दिखाई अपनी प्रतिभा
14 नवंबर 2025
आज भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बाल दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका कुमारी सैयद आशना ने किया, जबकि समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधान शिक्षक बी. के. भारतीय ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों और छात्र-छात्राओं द्वारा पंडित नेहरू के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। इस दौरान शिक्षिका सीमा कुमारी ने पंडित नेहरू के जीवन, उनके राजनीतिक योगदान तथा बच्चों के प्रति उनके स्नेह पर प्रकाश डालते हुए कई प्रेरक प्रसंग सुनाए, जिससे छात्र-छात्राएं अत्यंत उत्साहित दिखे।
प्रधान शिक्षक बी. के. भारतीय ने अपने संबोधन में पंडित नेहरू के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी भूमिका और बच्चों से उनके विशेष प्रेम का उल्लेख किया। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, सत्यनिष्ठा और सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें
प्रथम स्थान – नंदनी कुमारी ने प्राप्त किया।
कक्षा 5: मुन्ना कुमार
कक्षा 4: युवराज कुमार
कक्षा 3: संदीप कुमार
कक्षा 2: शिवानी कुमारी
कक्षा 1: निखिल कुमार
विशेष गेम: सोनम कुमारी
विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। मेडल प्राप्त करते ही बच्चों के चेहरों पर उत्साह और खुशी देखने लायक थी। बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर पूरे दिन उत्सव की तरह रौनक से भरा रहा।



