कन्या प्राथमिक विद्यालय गोबरही टोला में मद्य निषेध संकल्प दिवस पर शपथ और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
राधा कुमारी कक्षा 1 और अंश कुमार कक्षा 2
कन्या प्राथमिक विद्यालय गोबरही टोला में 26 नवंबर 2025 को मद्य निषेध संकल्प दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने नशा से दूर रहने और समाज को भी नशा के दुष्प्रभावों से बचाने की शपथ ली। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय प्रभारी के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया गया।
आदित्य राज गिरी कक्षा 5 और पुष्पा कुमारी कक्षा 3
कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति पर केंद्रित सांस्कृतिक प्रस्तुति (नृत्य) भी आयोजित की गई। इसमें कक्षा 1 की राधा कुमारी, कक्षा 2 के अंश कुमार, कक्षा 3 की पल्लवी कुमारी और कक्षा 5 के आदित्य राज ने आकर्षक प्रस्तुति दी। प्रस्तुति के उपरांत सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रधान शिक्षक बी.के. भारतीय ने बच्चों को संबोधित करते हुए नशा सेवन से होने वाली व्यक्तिगत, पारिवारिक और सामाजिक हानियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे स्वयं नशा से दूर रहें और अपने परिवार एवं समाज को भी नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें।

