शिक्षक स्व धनलाल रजक के श्राद्ध कर्म पर शोक, धर्मपत्नी को सौंपा गया सहयोग राशि
मांझी प्रखंड के चंदउपुर निवासी व विद्यालय के शिक्षक धनलाल रजक का असामयिक निधन विगत 28 अक्टूबर को हुआ था। वहीं आज उनके आवास पर श्राद्धकर्म का आयोजन किया गया जिसमें प्रखंड के सैकड़ों शिक्षकों ने उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। इसी दौरान उनके धर्म पत्नी के हाथ में संकलित लगभग 60 हजार रुपए सहयोग के रूप में सौंपा गया।

